नौतनवा (महराजगंज) श्री श्याम शक्ति धाम के सातवें मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से श्याम निशान यात्रा निकाली गयी।
जिसमें महिला एवं पुरूष श्याम प्रेमी हाथों में निशान लेकर शहर के प्रमुख मार्ग जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक,काली मंदिर,रेलवे स्टेशन चौराहा,गांधी चौक होते हुए श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर पहुंचे।
जहां पूजा अर्चना करने के बाद सभी श्रद्धालुओं को आयोजन समिति द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
निशान यात्रा में खाटू श्याम जी का रथ आकर्षण का केंद्र रहा। श्याम बाबा के भजनों पर महिलाएं, पुरूष थिरकते नजर आ रहे थे। हारे के सहारे श्याम बाबा हमारे, खाटू नरेश की जय, जैसे उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। श्याम प्रेमियों ने निशान यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे।
यात्रा में मुख्य रूप से कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (पूर्व विधायक), नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, संजय अग्रवाल, मुकेश बेरीवाल, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, बद्री प्रसाद अग्रहरी,दयाराम जायसवाल,जतिन बेरीवाल, भोला जोशी, गौतम जोशी, सत्यनारायण अग्रवाल, पवन वेरीवाल, शत्रुध्न जायसवाल, विवेक चोखानी, किशन खेतान, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अशोक गुप्ता, अनिल जायसवाल, पप्पू जायसवाल, निक्की अग्रवाल, सुमित पोद्दार, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रदीप दोचानिया, दिवाकर शर्मा,अनिल चोखानी, मनोज अग्रवाल,पप्पू जोशी,मनीष वेरीवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।