डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) ,
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं मौलाना आजाद डिग्री कालेज के संस्थापक स्व0 मलिक कमाल यूसुफ के स्मृति में कमाल यूसुफ मलिक स्मृति द्वार का शिलान्यास बायताल कादिराबाद सिद्धार्थनगर के प्रांगण में 23 फरवरी को किया जायेगा।
प्रबन्धक इरफान अहमद मलिक ने यहां बताया कि शिक्षा क्षेत्र में अलख जगाने वाले मलिक कमाल यूसुफ की स्मृति में एक द्वार का शिलान्यास 23 फरवरी को माता प्रसाद पाण्डेय नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश विधानसभा के द्वारा किया जायेगा।