*वार्षिकोत्सव से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है – राम चन्द्र मिश्र*
बस्ती। नगर पंचायत कप्तानगंज स्थित आर. सी. आइडियल कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से शनिवार को मनाया गया। वार्षिकोत्सव के साथ ही हाई स्कूल की परीक्षा देने जा रहे बच्चों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुख्य अतिथि राम चंद्र मिश्र और विशिष्ट अतिथि अखिलेश कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। स्कूल के छात्र-छात्राओ ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और विभिन्न लोक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। विद्यालय की छात्रा अनन्या, कविता, काजल, नंदिनी, मीनाक्षी द्वारा सरस्वती वंदना, रागिनी, जानवी द्वारा स्वागत गीत, एकता, प्रशांत, श्रेया द्वारा सामाजिक गीत, राजन, हिमांशु, अभिषेक, अनुभव, कृष्णा, देवांश आदि द्वारा स्कूल लाइफ नाटक, सौम्या, खुशी, प्रीति आदि द्वारा परीक्षा संबंधित नाटक प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने बच्चों के कार्यक्रमों की जमकर सराहना किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यालयों में होने चाहिए। इससे बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बेहतर पठन-पाठन के माहौल में बहुत ही सहायक हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारिका नाथ मिश्र, डायरेक्टर गोपीनाथ मिश्र, जितेंद्र त्रिपाठी, श्यामदेव त्रिपाठी, हरीवंश चौधरी, राम सुरेश वर्मा, अवधेश कुमार पाण्डेय, रामकरन प्रजापति, प्रियंका वर्मा, रेखा त्रिपाठी, रचना पाण्डेय, रूपाली शुक्ला, वंदना गौतम, अंकिता कसौधन, रोहिणी आर्य, शालू सिंह, करीना यादव आदि मौजूद रहीं।