बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ छेड़खानी करने, उसकी सोने की माला, झाला, पावजेब, पांच हजार रूपया नगदी छीन लेने, गाली औरधमकी देने के मामले में गांव निवासी एक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है। पीड़िता की मां ने न्यायालय में दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी पुत्री 14 नवम्बर 2024 की शाम शादी में जाने की तैयारी में थी। इस बीच गांव निवासी बाल्मीक चौहान उसके घर के अन्दर घुस गया। उसकी बेटी को गलत नीयत से पटक दिया, उसके साथ छेडखानी की। अपने मंसूबों में असफल रहने पर उसकी बेटी का बल पूर्वक मुंह दबाकर उसका सोने की माला, झाला, पावजेब, पांच हजार रूपया नगदी छीन लिया। छाना झपटी के दौरान गाली और धमकी दी। जिस समय घटना हुई वह घर पर मौजूद नहीं थी। वापस आने पर उसे घर से निकलते देखा। जब उसने उसे रोका तो उसे भी गाली और धमकी देते हुए बेटी से छीना गया सामान, रूपया लेकर भाग निकला। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर सोनहा पुलिस आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही ह।ै।