कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव गांव निवासी औरंगजेब पुत्र रब्बाक के रिहायसी झोपड़ी में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिसमें रखा 22 हजार नगद, जेवर, मोबाइल व घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
स्वजनो ने बताया कि पूरा परिवार रोज की तरह खाना खाने के बाद झोपड़ी में सो रहे थे। भोर में आग की लपट लगी और नीद खुला तो देखा झोपडी जल रहा था। शोर मचाने पर आस-पास के लोग आधा दर्जन बकरी को बाहर निकाले और कडी मेहनत के बाद आग पर काबू पाए। घर में रखा बाइस हजार नगद, मोबाइल, जेवर, राशन, बर्तन जलकर राख हो गया। बांस में रखा एक हजार रुपया सुरक्षित मिला।