जेवर, बर्तन, साड़ी गट्ठर चोरी करने में किन्नर ने दो लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

 

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के आमा टिनिच निवासी सुमन किन्नर ने दो लोगों पर बर्तन, जेवरात, कपड़ा चोरी करने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार गौर थाना क्षेत्र के अजगैवा जंगल ( बजहिया ) निवासी संजय यादव, नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भरतपुर निवासी महेश यादव ने मिलकर उसके दुकान/ घर में नकबजनी कर करीब एक लाख रूपए मूल्य का फूल की 120 थाली, गगरा, बाल्टी, लोटा, गिलास, कटोरी, तीन लाख रूपए मूल्य के सोने, चांदी के जेवरात, दो लाख रूपए मूल्य का 250 साड़ी का गट्ठर चुरा ले गए। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ चोरी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर गौर पुलिस विवेचना कर रही है।