अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) मध्य जोन उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

लखन)कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय प्रभारी,  वरुण चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, और  अजय रावत, राष्ट्रीय सचिव प्रभारी एनएसयूआई मध्यजोन उत्तर प्रदेश की संस्तुति के बाद, अखिल भारतीय छात्र संघ मध्य जोन के पदाधिकारी की नई कार्यकारिणी की सूची आधिकारिक रूप से जारी की गई। यह कार्यकारिणी एनएसयूआई उत्तर प्रदेश मध्यजोन के अध्यक्ष  अनस रहमान की देखरेख में बनाई गई है। अनस रहमान ने बताया कि इस नई कार्यकारिणी में आकाश अवस्थी, आफताब जाफरी, सौरभ सिंह, आर्यन मिश्रा, अहमद रज़ा, और भरत व्यास को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, अभिनव यादव, जीत सिंह चौहान, फैसल हाशमी, शादाब अली, अंशुल यादव, दिव्यांश शुक्ला, कुलदीप पाठक, आत्मिक रावत, और शुभम खरवार को महासचिव का कार्य सौंपा गया है।इसके अतिरिक्त, आदित्य श्रीवास्तव, शावेज खान, उत्कर्ष मिश्रा, आबिश इमाम, अमय सोनकर, मोहम्मद अली, आशुतोष मिश्रा, अनस खान, फैजान शेख (फारूक), लोरिक यादव, औरंगजेब रजा, मुकेश सिंह चंदेल, फैजान अहमद को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, शिवम मिश्रा, नसीम खान और अमान मंसूरी को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। निशात बानो को विधि का चेयरमैन और कार्तिकेय सिंह को वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यभार सौंपा गया है।अनस रहमान ने बताया कि इस कार्यकारिणी में सभी सदस्यों को राज्य की वर्तमान परिस्थितियों और छात्रों की आवश्यकताओं के आधार पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन कार्यों का उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास में योगदान देना और उनकी शैक्षिक तथा सामाजिक समस्याओं का समाधान करना है।नई कार्यकारिणी राज्य स्तर पर विभिन्न अभियानों को लागू करेगी, जिनका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को सरकार की नीतियों के खिलाफ समर्थन प्रदान करना है। ये अभियान छात्रों के अधिकारों की रक्षा करेंगे और उनके हितों के लिए ठोस कदम उठाएंगे।अनस रहमान ने यह भी बताया कि अगले सप्ताह इस नई कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी और कुछ नये पदाधिकारियों को भी संगठन से जोड़ा जाएगा।