सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों का प्रदर्शन

नगर निगम के सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में जोन 02, 05 और 08 के अलावा अन्य सभी जोनों में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी रैमकी कंपनी को सौंपी गई है, जिस पर पार्षद असंतुष्ट हैं और इसका विरोध कर रहे हैं।लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय पर पार्षदगणों द्वारा लखनऊ स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य सौंपे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस बीच महापौर और नगर आयुक्त ने खुद वार्ता के लिए पार्षदों से मुलाकात की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। कुछ पार्षद राजकुमार हाल में बैठक के लिए तैयार हुए, जबकि कुछ ने धरनास्थल पर ही वार्ता करने की शर्त रखी, जिससे माहौल और खराब हो गया और वार्ता विफल हो गई।महापौर  सुषमा खर्कवाल ने कहा कि सोमवार को फिर से पार्षदों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम लखनऊ को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में कोई रुकावट नहीं आने देंगे। हम पार्षदों से वार्ता कर इस मुद्दे का हल निकालेंगे, ताकि लखनऊ की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। हमारा नारा है – स्वच्छ लखनऊ, स्वस्थ्य लखनऊ।”