स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रैली में स्काउट गाइड की रही सहभागिता

बस्ती। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकली गई, दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर एस दुबे ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इससे पूर्व उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया, जागरूकता शपथ दिलाई गई, जिला सचिव स्काउट गाइड कुलदीप सिंह ने बताया कि रैली में जीआरएस इंटर कॉलेज बस्ती के स्काउट एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की गाइड टीम के द्वारा बैंड पार्टी, कलर पार्टी के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया गया, रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से निकलकर अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन होते हुए मुख्य मार्ग से नगर पालिका परिषद कार्यालय तक आई, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉक्टर नरेश, डॉक्टर सुधाकर पांडेय, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर राम प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के तमाम लोग, स्काउट गाइड के जिला संगठन कमिश्नर प्रताप शंकर पांडेय, स्काउट मास्टर जीआरएस इंटर कॉलेज राजेश कुमार आर्य, संतोष प्रजापति, जीजीआईसी की गाइड कैप्टन अमृता सिंह, हेमलता, शाइस्ता अफरोज ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट प्रमोद ट्रेनिंग काउंसलर गाइड नंदिनी, जीआरएस इंटर कॉलेज के स्काउट अनंत श्रीवास्तव, मंगलेश, दीपक शर्मा, अल्ताफ अंसारी, प्रिंस गुप्ता, प्रिंस चौधरी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की गाइड रितु साक्षी, अनुष्का रानी भारती, अंजली सिंह, खुशी, मुस्कान, सलोनी आदि की सहभागिता रही।