उन्नाव (उ. प्र.): पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उन्नाव की हिंदी त्रैमासिक ई पत्रिका मधूष्णिका अंक 79, माह जनवरी से मार्च 2025 का आनलाइन विमोचन नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच पर लाइव होकर डॉ प्रीती द्विवेदी ने किया।
विमोचन के इस अवसर पर डॉ कृष्ण कांत मिश्र, डॉ पूर्णिमा पाण्डेय, लवकुश तिवारी माधवपुरी, शशिकला नायक, अनु तोमर, आशीष मिश्र उर्वर, डॉ भारती बैरागी जी एवं डॉ सुधीर श्रीवास्तव आदि तमाम साहित्यकारों साक्षी भाव से उपस्थित रहे। सबसे अधिक गौरवान्वित क्षण वह रहा जब नशामुक्ति अभियान के प्रणेता माननीय मंत्री जी कौशल किशोर जी ने उपस्थित होकर साक्षी भाव से सभी का उत्साहवर्धन किया। साथ ही अनेकानेक लोगों के बीच शिक्षकों और संपादक मंडल का उत्साह वर्धन करते हुए सकारात्मक टिप्पणी के साथ शानदार विमोचन करने लिए आदरणीया प्रीती द्विवेदी जी को बहुत-बहुत बधाई दी।
कार्यकारी अध्यक्ष ने सभी साक्षी भाव से उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर को साक्षी भाव से हमारे नवोदय विद्यालय के शिक्षकों एवं उप प्राचार्य तथा प्राचार्या महोदया ने भी सभी को आशीर्वाद दिया और डॉ ओम प्रकाश मिश्र प्रधान संपादक ने सभी को बधाइयां देते हुए आभार व्यक्त किया।