विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना, मारपीट का आरोप, छह पर मुकदमा

 

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रसना निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह दलित जाति की है। उसने रसना निवासी सत्यम कुमार से शादी की है और उनके घर में रह रही थी। आरोप लगाया है कि उसके पति सत्यम, जेठ प्रद्युम्न, सास गायत्री देवी, ससुर राजकुमार, ननद नीतू व जिगिना निवासी उसकी ममिया सास साधना मिलकर उसे गाली देते, मारते पीटते है। उसे घर में बन्द करके रखते है, जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी देते है। दहेज के रूप में तीन लाख रूपयों की मांग करते है। उसके माता, पिता, भाई को भी गाली देते हुए मारा पीटा। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ बीएनएस, आईपीसी, डीपी एक्ट, एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।