अम्बेडकर नगर।अकबरपुर नगर नगर पालिका परिषद अकबरपुर कार्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस को लेकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा के निर्देश पर कई दिनों पहले से ही तैयारी जोरो शोरो पर होती दिखाई दी। सुबह 8:30 के करीब नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक परिषद कार्यालय में सभी सभासद अधिशासी अधिकारी बीना सिंह, लिपिक अनूप कुमार, अकाउंटेंट ओंकार तिवारी, श्री तिवारी,जलकल जेई शैलेंद्र सिंह, निर्माण जेई मालविका सिंह,रवि उपाध्याय यशवंत यादव इसराइल और नगर पालिका समस्त की कर्मचारी उपस्थित रहे।