/ 76 वाँ गणतंत्र का जश्न /
मुंबई और उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में दिखा गणतंत्र दिवस का जोश,
सोने की चिड़ियों का हिंदुस्तान कहाँ से लाऊं मैं, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 27 जनवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
,,, गांधी जिसका नाम था वह इंसान कहाँ से लाऊं मैं,
सोने की चिड़ियों का हिंदुस्तान कहाँ से लाऊं मैं ।
आज शहीदों की धरती फिर माँग रही है कुछ हमसे
पर,अशफाक, भगत जैसा बलिदान कहाँ से लाऊं मैं ।।
हमारे सामने जब भी 15 अगस्त या 26 जनवरी का पर्व आता है तो उपरोक्त चार पंक्तियाँ बरबस ही याद आ जाती हैं। खुशी की बात यह है कि महाराष्ट्र, मुंबई और उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में 76 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मुंबई वासियों ने इस पर्व को बड़ी ही शिद्दत के साथ मनाया। यह सिलसिला शाम और रात तक चलता रहा, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों सहित प्राइवेट संस्थाओं ने इस में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
धारावी 90 फिट पर हाफ़िज़ वकील अहमद फाउंडेशन द्वारा झंडा रोहड़ हाजी बब्बू खान ने किया। इस अवसर पर इम्तेयाज शेख और यूसुफ शेख ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी तरह कावले चाल में समाज सेवी शकील खान की सरपरस्ती में झंडा रोहड़ कार्यक्रम किया गया, साथ समाज से जुड़ी हुई विभूतियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु उन्हें सम्मानित भी किया गया।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की धरती पर 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय अनुदानित विद्यालय मखदूमिया लतीफिया में प्रबंधक ने झंडारोहण करते हुए विद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक किया और राष्ट्रीय एकता का पैगाम दिया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।क्षेत्रीय सम्मानित जनों ने इस अवसर पर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र पर्व मनाया।
प्रबंधक डा ए के रज़ा ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।