अयोध्या मे गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया…..

 

 

अयोध्या में गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। विद्या भारती विद्यालय शिवलाल शर्मा सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, तुलसी नगर अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषभ नारायण बाजपेई ने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा, “यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सब बराबर हैं और देश के शासन में हमारी भी भागीदारी है। यह दिन देश की कई जातियों, संस्कृतियों और धर्मों को एकजुट होने का अवसर देता है। गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के महत्व की याद दिलाता है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है।”
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर एन सिंह (सेवानिवृत्ति प्रवर्तन अधिकारी), विशिष्ट अतिथि आशुतोष प्रताप सिंह (लेखक व आध्यात्मिक चिंतन), अध्यक्ष सूरज संजय कुमार पांडे (प्राचार्य), पूजा (अध्यापिका), श्याम शरण अमरनाथ मिश्रा रोहित कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन का कार्य प्रियंका त्रिपाठी ने किया।विद्यालय के समस्त आचार्य/आचार्या ने इस अवसर पर अपना सराहनीय योगदान दिया। अंत में आए हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रशासन के अधिकारियों का आभार ज्ञापन विनीत कुमार मिश्र ने किया।