बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका और एक युवती के साथ छेड़खानी करने के दो अलग- अलग मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।,
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 12 वर्षीय पीड़िता अलाव जलाने के लिए शाम के समय घर से माचिस लेकर जा रही थी। रास्ते में ट्राली ट्रैक्टर के पीछे घात लगाकर बैठे गांव निवासी अभय चौधरी ने उसे अकेली पाकर पीछे से पकड़ लिया। उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए किस ले लिया, उसका कपड़ा फाड़ दिया। जब इस बात की शिकायत करने पीड़िता के परिजन उसके घर गए तो आरोपी के पिता ने गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी।
वहीं एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती के अनुसार शाम करीब 4.45 बजे वह किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। घर से बाहर जाते समय गांव निवासी सुनील ने रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली देते हुए धमकी दिया िकइस बारे में उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे। दोनो मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, आईपीसी, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।