मौनी अमावस्या स्नान के लिए 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालक – हिमांशु बडोनी

यूपी: तीर्थराज प्रयाग में चल रहे महाकुंभ पर्व को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने उत्तर मध्य रेलवे के संकल्प सभागार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया यह प्रेस वार्ता कुंभ महापर्व में मौनी अमावस्या स्नान पर्व में आने वाले भारी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतजाम को लेकर कि उन्होंने बताया कि हम लोगों ने लगभग डेढ़ सौ स्पेशल ट्रेन चलने का निर्णय लिया हुआ है और यात्रियों को अलग-अलग दिशा में जाने के लिए अलग-अलग यात्री सेट बनाए गए हैं उन यात्री शेड को भर जाने के बाद एक अलग व्यवस्था रेलवे स्टेशन के सामने खुसरो बाग में की गई है जहां यात्रियों को इकट्ठा करके और दिशावर क्रमवार स्टेशन पर भेजा जाएगा उन्होंने बताया की स्वास्थ्य को लेकर सभी प्लेटफार्म पर स्वास्थ्य विभाग की अलग से टीम लगा दी गई है सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं स्टेट प्रशासन के साथ हमारे आपस में सामंजस्य स्थापित है और यात्रियों को टिकट के लिए कोड और ई टिकटिंग के भी व्यवस्था अलग-अलग की गई है अलग-अलग भाषाओं में रेलवे के अनाउंसमेंट भी किए जाएंगे जिन यात्रियों को अलग-अलग यात्री विश्राम ग्रह में रोका जाएगा उनके लिए खाने की भी समुचित व्यवस्था इस्कॉन के माध्यम से की गई है और सभी श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक छोड़ने उत्तर मध्य रेलवे की विशेष जिम्मेदारी है और हम लोगों ने मौनी अमावस्या पर्व के लिए पूरी तैयारी कर ली है लगभग 200 रैक हमारे पास आ चुके हैं अलग-अलग दिशाओं में जाने के लिए अलग-अलग स्टेशनों को तय किया गया है जिससे यात्रियों का दबाव कम हो सके यात्रियों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।