ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट में छह पर मुकदमा

 

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राजा बाजार निवासी कुसुम देवी पत्नी रामआशीष यादव ने अपने पति सहित पांच अन्य ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज से वर्ष 2013 में रामआशीष यादव के साथ हुई। शादी के बाद से ही उसकेे पति, चचिया ससुर भोला, चचिया सास इन्द्रावती सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर उसका सारा जेवर रख लेने, दहेज में दो लाख रूपए की मांग करने, मांग पूरी न होने पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ आईपीसी, डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विववेचना कर रही हहै।