छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान दिए गए परीक्षा टिप्स
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार ने किया जोरदार स्वागत
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर- जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए आज परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान जहां विद्यालय प्रबंध तंत्र के साथ शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी की लिए छात्र-छात्राओं को गुरु मंत्र दिए वही विद्यालय परिवार ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बिना डरे हौसलों के साथ परीक्षा कार्यक्रम में बैठने की सलाह दी। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का फूलमाला पहनाते हुए छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। आपको बता दे की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर अभी से ही छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हीरालाल पीजी कॉलेज के बीएड विभाग के विभागअध्यक्ष पूर्णेश नारायण सिंह ने विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ,निदेशिका सविता चतुर्वेदी प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव के साथ मां सरस्वती और विद्यालय की आधारशिला रखने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने परीक्षा चर्चा कार्यक्रम पर छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीएड विभाग के विभाग अध्यक्ष पूर्णेश नारायण सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं बिना डर के परीक्षा दें परीक्षा संबंधित तैयारी को पूरा करे और आगे बढ़ने का काम करें। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम करने का सिर्फ एक ही मकसद था कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा कैसे देनी है इसके लिए टिप्स दिया जाए छात्र-छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से विद्यालय परिवार आगे बढ़ने का काम कर रहा है छात्र-छात्राएं पूरे लगन से परीक्षा में सम्मिलित हो और विद्यालय परिवार का नाम रोशन करें । परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा की छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए विद्यालय परिवार लगातार तत्पर रहा है बोर्ड परीक्षा जल्द ही होने वाला है जिसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था छात्र-छात्राएं बिना डरे हुए परीक्षा दें और अपना भविष्य उज्जवल करें छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान क्या कुछ करना है उसको लेकर विद्यालय के शिक्षक लगातार छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, वरिष्ठ शिक्षक नितेश द्विवेदी, वरिष्ठ शिक्षक अशोक चौबे, प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय, सीपी श्रीवास्तव,सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।