कुदरहा कस्बे से बर्तन की दुकान मे से बाइक सवार युवक दो इंडेक्सन ले कर चंपत

कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा कस्बे में बर्तन की दुकान से दो इंडेक्शन चूल्हा मोटर साइकिल सवार दो युवक ले कर संतकबीर नगर की तरफ ले कर फरार हो गए। चोरी की घटना दुकान मे लगी सीसी कैमरे में कैद हो गयी। दुकान मालिक ने डायल 112 पर चोरी की घटना की जानकारी दी।

       कस्बा निवासी शिवदास गुप्ता कुदरहा बाजार में कई वर्षों से बर्तन की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात शिवदास का बेटा सन्नी दुकान बंद कर रहा था। बाहर लगा सामन अंदर रख रहा था। तभी दो युवक बाइक से आए। एक व्यक्ति उतरा और इधर उधर देख दुकान के बाहर रखा इंडेक्शन चूल्हा लेकर रामजानकी मार्ग पकड़ कर पड़ोसी जनपद संत कबीर नगर की तरफ फरार हो गए। सन्नी जब बाहर फिर सामान अंदर करने आया तो दो चुल्हा गायब दिखा। तत्काल सीसीटीवी देखा दो युवक ले जाते दिखा। दुकानदार ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। टीम पहुंच कर जांच करने लगी। चौकी इंचार्ज कुदरहा को लिखित प्रार्थना पत्र भी शिवदास ने दी।