मां-बेटी के साथ धमकी मारपीट व छेड़खानी की हुई थी घटना
दुबौलिया क्षेत्र के एक गांव में सामने आया दलित उत्पीड़न का मामला
बस्ती: न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश, अनन्य न्यायालय विनोद कुमार सप्तम की अदालत ने धमकी, मारपीट व छेड़खानी के आरोपित अदालत में तलब किया है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के एक की रहने वाली पीड़िता अपने अधिवक्ता भारतेन्दु शुक्ल व सचिन पांडेय के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपने मकान में अपनी मां के साथ अकेले रहती है। घटना के दिन अमरजीत ,राजमती, अमरजीत व अमरनाथ व एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर पीड़िता व उसकी मां को मारापीटा व उसके वस्त्र फाड़ दिए। घर पर आस-पास के तमाम लोगों को जुटता देख सभी आरोपित मौके से भाग गए। पीड़िता की प्रार्थनापत्र पर सात मई 24 को परिवाद पंजीकृत किए जाने का आदेश पारित किया गया। अदालत में अधिवक्ता की दलील पर प्रथम दृष्टया अभियुक्त अमरनाथ व राजमती के दलित उत्पीड़न, छेड़खानी व जान से मारने की धमकी देने के मामले में विचारण के लिए सभी आरोपितों को 17 फरवरी 25 को विशेष न्यायाधीश, अनन्य न्यायालय विनोद कुमार सप्तम की अदालत में तलब किया गया है।