बस्ती: परशुरामपुर थानाक्षेत्र के मांचा गांव निवासी रोहित के घर में पहले दिन सिलिंडर तो दूसरे दिन राशन चोरी की घटना सामने आई है। रविवार को चोरों ने घर में घुसकर उनका गैस सिलिंडर चुरा लिएअगले दिन सोमवार की रात बरामदे में रखा एक बोरा गेहूं उठा ले गए। चोरी की सूचना रोहित ने घघौवा पुलिस चौकी पर दिया था। स्थानीय चौकी पुलिस की निष्क्रियता से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।