बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के अजगैवा जंगल ( अर्जुन वीरो) निवासी अनिल कुमार ने गांव निवासी तीन लोगों पर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि गांव निवासी बहरैची, उसके दो पुत्र राम औतार, गंगा सागर शराब पीकर उसके दरवाजे के सामने आपस में गाली गलौज कर रहे थे। जब उसने दरवाजे के सामने गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने गाली देते हुए उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।