हनुमान गढ़ी के शिष्य प्रबल दास ने मनाया 21वां जन्मदिन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । हनुमान गढ़ी के महंत हेमंत दास के कृपा पात्र शिष्य प्रबल दास ने आज अपना 21वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर प्रबल दास ने अपने भक्तों और शिष्यों के साथ अयोध्या के रामपथ पर एक भव्य रोड शो निकाला।
शाम को राम मंदिर के सामने आरबीएस होटल में केक काटकर उन्होंने अपने जन्मदिन की खुशियां मनाई। इस दौरान शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। अयोध्या के कई संत महंतों के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की रूपरेखा साजन उपाध्याय ने तैयार की।