ग्लोबल ग्रीन्स विज़न प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत सांग एल्बम आसमान से अमृतबरसे महाकुंभ आया है,, का पोस्टर और ऑडियो हुआ लांच,,,,,


अनुराग लक्ष्य, 20 जनवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
इतिहास साक्षी है कि इस दुनिया में जो भी कर्मठ इंसान है। वोह जो भी ठान लेता है वो उसे एक दिन ज़रूर अपनी मंज़िल पर ही छोड़ता है।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही कर्मठ और जुनूनी इंसान प्रख्यात उद्घोषक और साहित्यकार संजय पुरुषार्थी की, जो इस समय माँ गंगे के प्रेम संगीत के छेत्र में उतर चुके हैं, और जो बहुत जल्द ही आवाम के बीच होंगे।
आपको बताते चलें क परमार्थ निकेतन ऋषिकेश उत्तराखंड के अध्यक्ष परमादरणीय स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी ने महाकुम्भ नगर के अरैल क्षेत्र में अपने भव्य एवं दिव्य अस्थाई परमार्थ निकेतन आश्रम में आसमान से अमृतबरसे महाकुंभ आया है का पोस्टर और ऑडियो को अपना आशीर्वाद दिया।
उसके तुरंत बाद स्वामी जी ने भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अपार श्रद्धालुओं के साथ प्रतिदिन की नियमित गंगा आरती की ll
इस एल्बम के निर्माता हैं, खुद संजय पुरुषार्थी हैं और निर्देशित कर रही हैं कला के छेत्र में पारंगत उनकी पुत्री यशी श्री सिंह। इस एल्बम के गीतों को लिखा है रवि नंदन सिंह ने। संगीत से संवारा है
रोहित नांदयाल अभिषेक प्रजापति ने। साथ ही इस एल्बम में अपने अभिनय से सबको सराबोर करेंगे अभिनेता अलंकृत ।