लखनऊ नगर निगम द्वारा गृहकर स्वामियों के लिए विशेष कैम्प का आयोजन

लखनऊ,  लखनऊ नगर निगम ने गृहकर स्वामियों की सुविधा के लिए 19 जनवरी 2025 को विभिन्न जोनों में विशेष कैम्प आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कैम्प प्रातः 10:00 बजे से 02:00 बजे तक चलेंगे, जिनमें गृहकर से संबंधित सभी कार्य पूरे किए जाएंगे।नगर आयुक्त  के निर्देशानुसार, नगर निगम ने विभिन्न जोनों में कई स्थानों पर कैम्पों का आयोजन किया है। इन कैम्पों में नागरिक अपने कर निर्धारण से संबंधित कार्यों को पूरा कर सकते हैं। नगर निगम ने गृहकरदाताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर शत-प्रतिशत गृहकर जमा करें।नगर निगम ने इस अभियान के तहत जोन-1 से लेकर जोन-8 तक के विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प लगाए हैं। इनमें बाबू बनारसी दास, मौलवीगंज, लालकुआं, लेबर कालोनी, तिलक नगर, राजेन्द्र नगर, जानकीपुरम तृतीय, खरगापुर सरसवां, सरोजनी नगर, गीता पल्ली, गुरूनानक नगर, लालजी टंडन, हैदरगंज, शहीद भगत सिंह द्वितीय, राजा बिजली पासी सहित कई प्रमुख स्थानों पर कैम्प आयोजित किए गए हैं।गृहकरदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस विशेष कैम्प का लाभ उठाकर अपने कर निर्धारण से संबंधित कार्यों को पूर्ण करें और अपने गृहकर को शत-प्रतिशत जमा करें।