लड़कियां सुंदर दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती, ज्यादातर महिलाएं मेकअप का सहारा लेती हैं। तो वहीं कुछ अपने आप को खूबसूरत बनाने के लिए ऐसा काम कर जाती है जो सुर्खियों का कारण बन जाती है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों ब्राजील से सामने आया है। जहां मॉडल ने खुद को सुंदर बनाने के लिए अपने स्किन में जहर डलवाया हैं। इसके इलावा उन्होनें इन सब में आठ करोड़ रुपए फूंक दिए। उनका दावा है कि ऐसा करके वह खुद को दुनिया की सबसे खुबसुरत महिला बना रही है। सोशल मीडिया पर वह चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये कहानी ब्राजील की मॉडल जैनायना प्रेजरेस की हैं। जिन्होनें अपने चेहरे को खुबसुरत बनाने के लिए, प्लास्टिक सर्जरी में 8 करोड़ रुपए से भी अधिक खर्च दिए हैं। अपनी सर्जरी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि में ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन से लेकर बट फिलर, बोटॉक्स, ब्यूकल फैट रिमूवल, आदि जैसी सर्जरी करवाई है, और इन्हीं में सबसे ज्यादा खर्चा किया है। इनकी खूबसूरती का क्रेज ऐसा है कि इन्हें सोशल मीडिया पर 7 लाख से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
जानकारी के अनुसार, मॉडल ने कई विवादित ट्रीटमेंट भी करवाया है। जिसमें बी-वेनम भी शामिल है। इससे चेहरे पर एक अलग लेवल का निखार आता है और इस प्रोसेस में स्किन के अंदर मधुमक्खी के जहर को डाला जाता है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मैं इतनी ज्यादा खूबसूरत हूं कि लोग मुझे इंसान नहीं बल्कि चीज समझते हैं।
मीडिया से बात करते हुए जैनायना प्रेजरेस ने कहा कि ये खूबसूरती मुझे विरासत में नहीं मिली, ना ही मैं नैचुरल तरीके से इतनी ज्यादा सुंदर हूं। बल्कि ऐसा दिखने के लिए मैंने अच्छी-खासी कीमत दी है तथा बहुत सी सर्जरी भी करवाई हैं। जिससे मुझे काफी अच्छा रिजल्ट मिला है और जो मेरे जीवन की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।