अंतर जनपदीय शातिर चोर पकड़ा गया

कलवारी पुलिस ने अंतर जनपदीय शातिर चोर को एक देसी तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद किया है। एसपी ने बताया कि वाहन की चेकिंग के दौरान राज सिंह निवासी ग्राम खम्हरियासुजात थाना निवासी हर्रैया पर चोरी समेत अन्य 21 आपराधिक मुकदमें सोनहा, हर्रैया, दुबौलिया, छावनी, कोतवाली व पैकोलिया थाने में दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद, एसआई विन्ध्याचल प्रसाद, आरक्षी राजेश कुमार सिंह, कुलदीप कुमार, चालक होमगार्ड रामदत्त चौधरी शामिल रहे।