बस्ती: जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के श्रृंगीनारी बाजार में चोरी का अजीब मामला सामने आया है। बिल्डिंग मेटेरियल के कारोबारी रामजनक वर्मा के घर व उससे सटे दुकान में नौकर ने ही करीब बीस लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया कि चोरी की घटना पीड़ित परिवार के नाैकर ने ही अंजाम दिया था। वह पिछले दो साल से रामजनक के घर पर व दुकान पर काम करता था। एसपी ने गुरुवार को चोरी गई करीब बीस लाख की संपत्ति बरामद करने वाले एसएचओ परसरामपुर दिनेश चन्द्र चौधरी व उनकी टीम 25 हजार रूपये इनाम देने का भी ऐलान कर पुलिस टीम केा शाबाशी दी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी ने बताया कि
घटना को अंजाम देने वाला नौकर अपने घर लखीमपुर खीरी जाने की बात करके निकला और अपने घर ना जाकर मालिक के घर पर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोरी की घटना की सूचना पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस को दी। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर घेराबंदी कर नौकर सरवन मौर्या निवासी ग्राम सरावल लौकाही मल्लापुर थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी को उसके घर से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात व एक लाख दो नकदी बरामद कर लिया।