तीनो पैर में गोली लगने से घायल, जिला अस्पताल में किए गए भती
बस्ती : पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से तीन आरोपित घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज जारी है। बुधवार की आधीरात को गौ तस्करी की पुलिस को सूचना मिली गौर पुलिस ने तलाश करना शुरू किया। कुछ समय तलाश करने पर पिकअप वाहन में आते दिखाई दिए। जिसमें छह गायें थीं। जब पुलिस टीम ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी की स्पीड और तेज करके भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा शुरू कर एसपी को जानकारी दी। इसके बाद वाल्टरगंज, पुरानी बस्ती थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। गौ तस्कर पुरानी बस्ती क्षेत्र के पाण्डेय पाण्डेय बाजार होते हुए आगे की तरफ बढ़े थे। पुलिस की नाकेबंदी में सबदेईंया कला गांव के पास भाग रहे गौ तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिय। इस दौरान थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती व थानाध्यक्ष वाल्टरगंज के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। जवाबी कार्यवाई के दौरान असीम पुत्र अकरम निवासी बंगला आजादपुर थाना कोतवाली जनपद रामपुर, राजेश निषाद पुत्र झिनाकान निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कटहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के दायें पैर में गोली लगी, जबकि अब्दुल रहीम पुत्र हजरत अली निवासी ग्राम कुच्चा पिपरा थाना पटेहरवा जनपद कुशीनगर के दोनों पैर में गोली लगी। तीनों को संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह गोवंश, पिकअप गाड़ी, दो तमंचा चार कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ वाल्टरगंज उमाशंकर तिवारी, पुरानी बस्ती महेश सिंह, गोर गजेन्द्र प्रताप सिंह, एसआई एखलाक अहमद, शैलेन्द्र शुक्ल, मुख्य आरक्षी राकेश यादव, सुनील कुमार, लखीचंद, आरक्षी चन्द्रप्रकाश शुक्ल, शैलेश सिंह, विजय पाल, देवेन्द्र निषाद व रवि शामिल रहे।
एनकाउंटर में 12 राउंड हुआ फायर:
इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से कुल 12 राउंड फायर हुए। आरोपितो की तरफ चार और पुलिस की तरफ से आठ फायर किए गए। पुलिस टीम ने आरोपितों द्वारा वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया वाहन, दो देसी तमंचा, चार कारतूस व छह गोवंश बरामद किया है।