गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप देख पाएंगे फिल्म देवा, तेहरान, अघातिया और स्काई फॉर्स,,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 14 जनवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
गुज़रा हुआ साल 2024 कमाई के मामले में सफल वर्ष साबित हुआ, बावजूद इसके बहुत सी फिल्मों ने जहाँ एक तरफ अपने निर्माता निर्देशको को करोड़ों रूपए कामवाए तो वहीं दूसरी तरफ कुछ फिल्में धराशाई भी हुईं। लेकिन यह फिल्मों का कारोबार एक उद्योग है और यह उद्योग कभी मंद नहीं पड़ता। हर साल बहुत से निर्माता निर्देशक दिवालिया भी होते हैं फिर भी फिल्में बनती हैं और बनती रहेंगी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आपके इर्द गिर्द देवा, तेहरान अघातिया और स्काई फॉर्स आपके शहर तक पहुंच रही हैं, जो निश्चित ही अपनी कामयाबी से फिल्म उद्योग को पूरी तरह चकाचौंध करने वाली हैं।
देवा,,,,, यह एक जबरदस्त ऐक्शन ड्रामा फिल्म है। जिसे रोशन कपूर ने निर्देशित किया है। जिसमें शाहिद कपूर एक वायलेंट काप की भूमिका में नज़र आएंगे। साथ में अभिनेत्री पूजा हेगडे अपना जलवा बिखेरती हुई नज़र आने वाली हैं। यह फिल्म 31 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।
अघातिया,,,,, यह जबरदस्त हॉरर फिल्म है। जिसमें जीवा, और राशि खन्ना अपनी बेहतरीन अभिनय को जीवंतता प्रदान करने वाले हैं। यह फिल्म भी 31 जनवरी को ही रिलीज़ होने वाली है।
स्काई फोर्स,,,, अक्षय कुमार और सारा अली वाली इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। यह फिल्म 29 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है।
तेहरान,,,, जॉन अब्राहम की बहुप्रतीछित फिल्म तेहरान आखिरकार रिलीज़ के लिए तैयार हो गई है। कई डेट चेंज होने के बाद अब यह गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। जिसे अरुण गोपाल ने निर्देशित किया है।