आज दिनांक 13.01.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नानपारा व स्थानीय पुलिस द्वारा महाकुंभ-2025, गणतंत्र दिवस व मकर संक्रान्ति के दृष्टिगत इण्डो नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बाबागंज, रुपईडीहा में नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गयी । किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि से बचने के लिए नेपाल राष्ट्र से जो भी श्रद्धालू महाकुम्भ-2025 में जा रहे है उनकी विधिवत चेकिंग कर भेजा जा रहा है जिससे कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो सके। उल्लेखनीय है कि जनपद में मकर संक्रान्ति पर्व पर स्नान हेतु कुल 35 स्थलों को चिन्हित किया गया है जहाँ श्रद्धालू पूजा अर्चना व स्नान करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा नदियों/तालाबों आदि स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था किये गये हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी स्नान स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है।