बस्ती पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

बस्ती पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शनिवार को बस्ती पहुंचे। उनके साथ विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश भी बस्ती पहुंचे। उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, अंकुर वर्मा, हरीश सिंह, अरविंद पाल, अखंड प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार, दिलीप पांडेय, सत्येंद्र सिंह भोलू, सुमन सिंह, सरोज बाबा, सुरेंद्र चौधरी, अभिनव उपाध्याय, सच्चिदानंद सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती तथा उपजिलाधिकारी हिमांशु सहित अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

स्वागत समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एक समाचार पत्र के निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई है।

आपातकालीन वार्ड के निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर की मरम्मत कराने, टूटी सड़कों का निर्माण कराने तथा अस्पताल के पूरे वार्ड को वातानुकूलित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने तथा मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर विशेष जोर दिया।

उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल की तैनाती हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल और जिला अस्पताल परिसर तक की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।