मां बनैलिया देवी विकास समिति की बैठक मंदिर सभागार में संरक्षक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न

नौतनवां (महराजगंज) मां बनैलिया देवी विकास समिति की बैठक मंदिर सभागार में संरक्षक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में हुयी।

समिति के अध्यक्ष दयाराम जायसवाल ने बताया कि मूर्ति स्थापना दिवस के 34 वां वर्ष का वार्षिक उत्सव मनाने की तैयारियां पूर्ण कर लिया गया है। आगामी 20 जनवरी 2025 को भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर नगर के प्रमुख मार्ग से भ्रमण करते हुये मंदिर परिसर में पहुंचेगी। 21 जनवरी 2025 को विशाल मां भगवती जागरण रात्रि 8:00 बजे से भजन गायक सनी सरताज कानपुर, मृत्युंजय लाल पटना, भजन गायिका जूली सिंह प्रयागराज, निशा निगम एवं सीताराम झांकी ग्रुप द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। उन्होने श्रद्धालुओं से अपील किया है कि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस मौके पर ज्वाला प्रसाद शुक्ला, मनीष सरार्फ, कृष्ण मुरारी जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल,बलराम अग्रहरि,दिवाकर शर्मा,धर्मात्मा जायसवाल, बद्री अग्रहरि, विंध्याचल जायसवाल,राजेश कश्यप,संतोष जायसवाल,ऋषि राम थापा,दुर्गा मद्धेशिया,महेंद्र जायसवाल, यमलाल, अवधेश जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।