निः शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

नौतनवा (महराजगंज) स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में सेवा भारती द्वारा एकदिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन गौशाला के प्रागंण में किया गया।

शिविर के मुख्य अतिथि गोपाल जोशी ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जांच कर रहे डॉक्टर टीम में डॉक्टर रुक्मणी चौहान, डॉक्टर ताहिर खान ने शिविर में आये हुये सभी नेत्र रोगियो का जांच कर परामर्श देते हुए उन्हें निःशुल्क दवा वितरण किया। इस दौरान संजय त्रिपाठी, तारकेश्वर पांडे,मनोज राणा, ओमप्रकाश वर्मा,संदीप सिंह, किशोर गुप्ता,सुरेश शर्मा आदि लोगों उपस्थित रहे।