रोल मॉडल थे शास्त्री जी- किशोर वार्ष्णेय

प्रयागराज जिला तथा शहर के प्रमुख कांग्रेसजनों ने यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 59 वीं पुण्यतिथि पर कृतज्ञता पूर्ण नमन किया।
वार्ष्णेय ने इस मौके पर कहा कि वे ईमानदार, विवेकशील और आदर्शों के प्रति समर्पित नेता थे। उनकी नम्रता और सादगी ने लाखों भारतीयों का प्रिय बना दिया था। शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का जो नारा दिया था वह करोड़ो भारतीयों को आज भी गुंजायमान करता है। वार्ष्णेय ने कहा कि वे युवाओं के सही रोल मॉडल और आदर्श हैं।
 यूपीसीसी सदस्य फुज़ैल हाशमी ने युवाओं का आवाहन किया कि वे उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में यूपीसीसी सदस्य हरिकेश त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण द्विवेदी उर्फ राजा बाबू, संजय कृष्ण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश त्रिपाठी, खुशनवेदा फारूखी, अजय मिश्रा , अरशद अली, इंद्रेश मिश्रा, राकेश पटेल, अरूण चौरसिया, विजय यादव,     केशव पासी, राकेश श्रीवास्तव  , सरताज़ मोहम्मद, कामेश्वर सोनकर, मो. जावेद आदि थे।