बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अवधूत नगर निवासी संगीता यादव पत्नी सुरेश यादव ने तीन लोगों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसका उप निबन्धन कार्यालय हर्रैया में एग्रीमेंट करा लेने का आरोप लगाया है। न्यायालय में दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतास उर्फ कप्तानगंज निवासी राम कुमार, अनिल कुमार, अच्छतपुर निवासी अरविन्द कुमार ने मिलकर उसके पति की जमीन को किसी फर्जी व्यक्ति को सुरेश बनाकर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर एग्रीमेंट करा लिया। न्यायालय के आदेश पर हर्रैया पुलिस आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।