रिश्तेदार को उधार दिया साढ़े तीन लाख रूपया वापस मांगने पर मिली गाली

 

बस्ती। कोतवालीा थाना क्षेत्र के रैपुरा जंगल निवासी रामतेज चौधरी ने अपनी रिश्तेदार पर उधार दिया गया रूपया वापस मांगने पर गाली देने का आरोप लगाया है। पैकोलिया पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी रिश्तेदार पैकोलिया थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी सुनीता देवी पत्नी सरजू प्रसाद ने उससे तीन लाख 50 हजार रूपए उधार लिया था। 31 दिसम्बर 2024 को जब उसने उधार दिया गया रूपया वापस मांगा तो आरोपी ने गाली दी और उसका रूपया वापस नहीं दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।