खेत जाते समय रास्ते में रोक कर महिला को मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती । मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के एकमा निवासी इंद्रमती देवी पत्नी सुनील कुमार ने अरईल निवासी देव के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने घर से खेत पर जा रही थी, रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने उसे गाली दी, जब उसने गाली देने से मना किया तो मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।