बहराइच 10 जनवरी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि जनपद के कतिपय वित्त विहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को छोड़कर शेष प्रधानाचार्यों द्वारा आपार आईडी के पंजीकरण, परीक्षा पर चर्चा पंजीकरण, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, स्विफ्ट चैट पंजीकरण एवं छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन जैसे कार्यों में रूचि न लेने के कारण जिले की प्रगति प्रभावित हो रही है। श्री अहिरवार ने सभी सम्बन्धित प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि 02 दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही की संस्तुति करते हुए प्रकरण को उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया जायेगा।