आपसी रंजिश को लेकर मारने पीटने का आरोप

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम निवासी बाबूलाल ने दो नामजद, चार अज्ञात पर अपने पुत्र को मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी अवनीश मिश्रा, मटेहनिया निवासी नवीन पटेल व चार अन्य अज्ञात ने मिलकर आपसी रंजिश के चलते उसके पुत्र अंश को प्रेक्सिस विद्यापीठ के निकट मारा पीटा, मारपीट के दौरान उसका बेटा अचेत हो गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।