बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा मॉफी गांव के पास मंगलवार की देर शाम एक कार व बाइक की भिंडन्त में बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची मुण्डेरवा पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मृतक को मर्चरी हाऊस भिंजवाया गया।
जानकारी के अनुसार मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के नगहरा गॉव निवासी काशीनाथ (26)पुत्र श्रीनिवास मंगलवार की शाम प्लास्टिक काम्प्लेक्स से काम कर बाइक से घर जा रहा था। अभी वह ओड़वारा रेलवे स्टेशन के सिसवा मॉफी गॉव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहीं तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कार की स्पीड इतनी तेज थी कि बाइक चालक करीब 25 फिट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक काशीनाथ अपने माता पिता, दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। अभी आठ माह पूर्व उसकी शादी हुई थी।