अंबेडकरनगर।कटेहरी विधानसभा के द्वाबा आशाजीतपुर अहिरान में कंबल वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक धर्मराज निषाद के द्वारा क्षेत्र के असहाय निस्सहाय जनों को कंबल ओढ़ाते हुए कहा कि मुझे जनता जनार्दन ने जो सेवा का अवसर प्रदान किया है मुझे अपना कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करता रहूंगा।कार्यक्रम केआयोजक अजय तिवारी के यहां लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को कंबल वितरण किया गया उक्त अवसर पर भाजपा नेता विवेक पांडेय, मंडल मीडिया प्रभारी अतुल द्विवेदी, संयोजक अभिषेक तिवारी, सुधांशु तिवारी, महेंद्र धुरिया, वीरेंद्र मौर्य, राकेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।