बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर घर में खींच कर छेड़खानी करने, शोर मचाने पर गाली देते हुए भाग जाने का आरोप लगाया है। न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव निवासी धीरेन्द्र उर्फ राजू उस पर बुरी नजर रखता है। 10 अगस्त को शौचालय जाते समय उसने उसे अपने घर में खींच लिया और उसके साथ छेडखानी की। जब उसने शोर मचाया तो मौके पर उसकी सास पहुंची और उसे छुड़ाया। शोर मचाने के कारण वह गाली और जातिसूचक शब्द कहते हुए भाग निकला। जब उसके ससुर व सास आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे तो उसके परिवार वालो ने जाति सूचक गाली दी। गाली देने से मना करने पर उसके सास, ससुर को मारा पीटा, धमकी दिया कि यदि इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराया तो पूरे परिवार को जान से मार डालेंगे। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी, उसकी पत्नी, पुत्र व दो अन्य के खिलाफ बीएनएस, एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।