लखनऊअलीगंज में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट और प्रगति इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 17वें यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। महोत्सव में बच्चों की मस्ती के बीच झूलों का आनंद लिया गया, जबकि फूड जोन में सचिन की पाव भाजी, लालास दरबार का नॉनवेज, बिरयानी, अफगानी चिकन, फिश फ्राई जैसे व्यंजनों की महक से महौल रंगीन हो गया। वहीं, कश्मीरी गर्म कपड़े, ड्राई फ्रूट्स, फर्नीचर, कालीन और घरेलू सामान के स्टाल्स पर भी भारी खरीदारी हुई।महोत्सव की शुरुआत अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने की। दोनों ने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत के लिए सभी को शुभकामनाएं दी और महोत्सव के सफल आयोजन की बधाई दी। अध्यक्ष ने नए साल के मौके पर यूपी महोत्सव में सभी को आमंत्रित किया और उपाध्यक्ष ने बताया कि नए साल के आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत अवध डांस अकादमी, विकास नगर द्वारा की गई। अकादमी की प्रमुख हेमा मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे महोत्सव में आए लोग मंत्रमुग्ध हो गए। अवध अकादमी ने कुल नौ अलग-अलग नृत्य प्रदर्शन किए, जिनमें कश्मीरी, पहाड़ी, कालबेलिया, राम भजन, शिव स्तुति, मनमोहिनी, गणपति बप्पा मोरया और गुजराती नृत्य शामिल थे।इन शानदार प्रदर्शनों ने महोत्सव में आए दर्शकों का दिल जीत लिया और सभी ने तालियों के साथ इन रचनाओं की सराहना की।
17वें यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या और रंगीन आयोजनों की धूम
—————————– —————————-