बस्ती। नगर बाजार के राजकोट चौराहे पर गायब मोबाइल के बारे मे पूछताछ करने पर चार लोगों ने मिलकर एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल का उपचार जिला अस्पताल मे चल रहा है। पुलिस ने मामले में युवक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
नगर बाजार (माली टोला)निवासी मोहर अली ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि उसके पुत्र नसीरुद्दीन का मोबाइल गायब हो गया था। शक होने पर वह मोबाइल के बारे मे अनमोल, अन्नू, विकास, प्रदीप से पूछताछ कर रहा था। इसी बात से गुस्साए चारों ने हमारे उसे लाठी डंडे से जमकर मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में घायल उसके पुत्र का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है।