आंगनबाड़ी केंद्र पर खेलने गई तीन साल की मासूम के साथ बच्चों ने किया दुष्कर्म

 

बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर खेलने गई तीन साल की मासूम के साथ तीन नाबालिग बच्चों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को पांच, छह साल के तीन बच्चों द्वारा बहका फुसलाकर कमरे के अन्दर लेते गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां के अनुसार उसकी मासूम बेटी के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। बेटी के साथ गलत करने की जानकारी बाद जब वह उलाहना देने आरोपियों के घर गई तो उसे मार पीट कर भगा दिया गया। गुरूवार को हुई घटना की सूचना बाद डायल 112 मौके पर पहुंची। एएसपी ओम प्रकाश सिंह, सीओ प्रदीप त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की।
सीओ प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। मामले में जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।