इलाज के दौरान घायल शिक्षक की मौत

लालगंज घर से निकले कोचिंग संचालक को अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कोचिंग संचालक की इलाज के दौरान गुरूवार सुबह मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिवार मंे कोहराम मच गया है। लीलापुर थानान्तर्गत तुलापुर गांव निवासी अवनीश प्रताप सिंह 55 पुत्र सुरेश बहादुर सिंह घर पर ही कोचिंग चलाते थे। वह एक स्थानीय विद्यालय मंे शिक्षक भी थे। वह बुधवार की शाम करीब चार बजे साइकिल से घर से किसी काम से लीलापुर जा रहे थे। इसी बीच गांव समीप तिराहे पर सामने से आ रही अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका एम्स रायबरेली में इलाज चल रहा था। जहां गुरूवार की सुबह इलाज के दौरान अवनीश प्रताप की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी समेत परिवार के लोगों का रो रो कर बुराहाल है। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। एसओ लीलापुर अरूण कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।