नवोदय विद्यालय राजीव पुरम उन्नाव की हिंदी त्रैमासिक पत्रिका का अंक 78 वाँ का विमोचन नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच के तत्वावधान में लाइव होकर मंच के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कृष्ण कान्त मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य रोहित कुमार सिंह राठौर समेत विद्यालय के तमाम लोग साथ साथ साक्षी भाव से उपस्थित रहे। भारत के गण मान्य साहित्यकारों के साक्षी भाव में शानदार विमोचन हुआ। इस अवसर पर साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन मिश्र गोरखपुर तथा छंदाचार्य डॉ लवकुश तिवारी माधवपुरी सतना मध्यप्रदेश तथा भारत के विभिन्न प्रांतों से पधारे गणमान्य साहित्यक विभूतियों ने साक्षी भाव से सकारात्मक टिप्पणी करते हुए उत्साहवर्धन किया और बच्चों के सृजन की सराहना की। विमोचन डॉ. ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत जी की सरस्वती वंदना से प्रारंभ होकर अंत अंश भारती की कविता से हुआ।
उन्नाव के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जे. एन भारती वैरागी जी तथा प्रयागराज से डाॅ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा और प्रतिभा पाण्डेय, प्रीती द्विवेदी मध्य प्रदेश तथा शशिकला नायक छत्तीसगढ़ और अनेकानेक विद्वानों एवं विदुषियों ने साक्षी भाव से सकारात्मक टिप्पणी द्वारा हौसला बढ़ाया।
शानदार विमोचन करते हुए डॉ कृष्ण कान्त मिश्र जी ने सभी रचनाकारों और संपादक मंडल को बधाई दिया। नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य आदरणीय रोहित कुमार सिंह राठौर जी ने शानदार विमोचन के लिए डॉ कृष्ण कान्त मिश्र को बधाई एवं आभार व्यक्त किया तथा सभी बच्चों को सुंदर सृजन के लिए बधाई एवं आशीर्वाद दिया तथा संपादन टीम को बधाई दिया और साक्षी भाव से पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
अंत में नवोदय वैश्विक मंच की उपाध्यक्षा डॉ पूर्णिमा पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।