बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दयालपुर के ग्राम प्रधान ने गांव निवासी पांच लोगों पर कराए जा रहे सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य को रोक देने, निर्माण कार्य पर गाड़ी ले जाकर सड़क खराब कर देने, जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
ग्राम प्रधान हरिश्चन्द्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि दयालपुर गांव में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य को गांव निवासी राधेश्याम पान्डेय, अमरनाथ पान्डेय, अनुराग पान्डेय, सर्वेश पान्डेय, हनुमत पान्डेय ने मिलकर रोक दिया। जब उन्हे ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली व जान से मारने की धमकी दी, उसके भाई सुभाष का कालर पकड कर जाति सूचक गाली देते हुए कराये जा रहे निर्माण कार्य सडक पर गाडी ले जाकर सडक खराब कर दिया, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।