एक्सीडेंट बाद कार छोड़ भागे सवार,मिली शराब की बोतले, तीन नंबर प्लेट, जांच में जुटी पुलिस

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र स्थित संसारपुर फुटहिया कुआनो नदी के पुल से दुर्घटनाग्रस्त हालत मेे मिली एक कार के भीतर और उसके आसपास लगभग दो सौ 50 अंग्रेजी शराब की टूटी हुई बोतले और गाडी में सुरक्षित बची 139 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की बोतलों पर सिर्फ हरियाणा में बिक्री हेतु लिखा है। कार के भीतर से पुलिस ने एक क्षतिग्रस्त एंड्रायड मोबाईल फोन, तीन नम्बर प्लेट भी बरामद किया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बरामद शराब दिल्ली से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी।
बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के एनएच पर फुटहिया संसारपुर के पास कार में किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया, टक्कर लगने के बाद कार सवार पकड़े जाने के डर से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को कार के भीतर से दो दिल्ली, एक बिहार का नंबर प्लेट मिला, इसके अलावा रॉयल ग्रीन बांड के अंग्रेजी शराब की कई बोतले भी मिलीं। पुलिस कार सवारों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। गाड़ी पर मौजूद नंबर प्लेट से कार स्वामी के नंबर पर फोन करने पर उन्हें पता चला कि गाड़ी को उसने ओलेक्स पर बेच दी है।
एसओ नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि कार से बरामद शराब की बोतलों सहित कार को कब्जे में लिया गया है। मामले में जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।